Tuesday, October 20th, 2026

किसान  आज निकालेंगे ट्रैक्टर मार्च

नई दिल्ली

हरियाणा किसान सभा के नेता रोशन सुचान ने बताया कि केंद्र सरकार खेती घर कॉरपोरेट का कब्जा करवाना चाहती है, लेकिन किसान व मजदूरों का आंदोलन इसे नाकाम कर देगा। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसानों द्वारा विशाल ट्रैक्टर मार्च निकाला जाएगा जिसमें सैकड़ों किसान ट्रैक्टर लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे। मार्च को सफल बनाने के लिए हरियाणा किसान सभा के जत्थेबंदियों द्वारा रानियां के गांव भड़ौलियावाली, नकौडा, जीवननगर, करीवाला, बणी, फिरोजाबाद में जनसभाएं की गई। लोक पंचायत सिरसा के सचिव सुखदेव सिंह व हरियाणा किसान सभा के नेता प्रीतपाल सिधू, हरदेव जोश ने रानियां में निकाले जा रहे विशाल मार्च में सैकड़ों ट्रैक्टरों के साथ पहुंचने की अपील करते हुए कहा कि यह ट्रैक्टर मार्च 26 जनवरी को दिल्ली किसान परेड की रिहर्सल है। 

सरकार ने कानून वापस नहीं लिए तो गणतंत्र दिवस की परेड में किसानों के साथ जवान शामिल होंगे। इस मौके पर स्टूडेंट्स फेडरेशन जीवननगर कॉलेज के छात्र सुमेर गिल, अरमान गिल, राकेश कंबोज, विजय शर्मा मौजूद थे। वहीं भारतीय किसान यूनियन चढूनी के अध्यक्ष किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी 6 जनवरी सुबह साढ़े 9 बजे साहुवाला गांव में पहुंचेंगे। सैकड़ों वाहनों के काफिले के साथ 10 बजे चलकर खुईयां मलकाना टोल प्लाजा पर 11 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। तत्पश्चात उसी काफिले के साथ दोपहर 12.30 बजे भावदीन टोल प्लाजा पर पहुंचकर जनसभा को संबोधित करेंगे। 

इस सिलसिले में किसान नेता लखविंद्र सिंह औलख ने बताया कि दिल्ली के अलग-अलग बॉर्डरों पर लाखों की संख्या में किसान कृषि कानूनों के विरोध में डटे हुए हैं और 40 दिनों से ज्यादा का समय बीत चुका है। 40 दिनों के भीतर किसानों की स्थिति क्या रही हैं, सभी का ब्योरा गुरनाम सिंह चढूनी इस दौरे के दौरान बया करेंगे।
 

 

#ट्रैक्टर मार्च

Source : Agency

पाठको की राय